ऑटो एक्सपो 2025 में Yamaha ने बाजी मार लि है Yamaha ने अपनी कई स्पोर्ट्स bikes को बेहतरीन अपडेट्स के साथ लॉन्च किया। आईए जानते हैं Yamaha ने अपने पवेलियन में कौन-कौन सी बाइक को लांच किया…
Lander 250 Abs
Auto Expo 2025 में Lander 250 ABS को शोकेस किया गया। यह ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल है, जो ऑफ-रोड-योग्य हार्डवेयर से लैस है। इसमें लॉन्ग-ट्रेल सस्पेंशन, बड़े वायर-स्पोक व्हील, 245mm ग्राउंड क्लीयरेंस, हाई-सेट एग्जॉस्ट और मिनिमल बॉडीवर्क किया गया है। इसमें 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है।

MT-09 SP
Yamaha ने Auto Expo 2025 में पेश की अपनी नई MT-09 SP को भी पेश किया। इसमें 890cc लिक्विड-कूल्ड ट्रिपल-सिलेंडर क्रॉसप्लेन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसे अनोखे रंग, प्रीमियम सस्पेंशन, ब्रेम्बो ब्रेक, अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक्स और एक नई स्मार्ट की के साथ लैस किया गया है।जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है…

YAMAHA YZF-R7
India में Yamaha काफी समय से R7 को टीज कर रही है। इसे कंपनी ने Auto Expo 2025 में पेश भी कर दिया। जिसकी वजह से भारत में इसके लॉन्च होने की संभावना काफी बढ़ गई है। इसमें 689cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 73 bhp की पावर और 67 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

TENERE 700
जिसका था लंबे समय से इंतजार Yamaha ने पेश की Auto Expo 2025 में। Tenere 700 में R7 जैसा ही 689cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 73 bhp की पावर और 67 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक उचित ADV मोटरसाइकिल में पैक दिया गया है। इसे हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, लंबा स्टांस, मजबूत अंडरपिनिंग और अन्य ऑफ-रोड हार्डवेयर से लैस किया गया है, जो Tenere 700 के लुक को काफी बेहतर है। इसके डुअल फ्यूल टैंक दिया गया है
