Bharat Mobility Global Expo 2025 में Sarla Aviation ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) Air Taxi को पेश किया। कंपनी ने इसका नाम शून्य रखा है। Auto Expo में पेश हुई Air Taxi में पायलट के अलावा 6 लोग बेठकर सफर कर सकते हैं। यह 250 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने की कैपेसिटी रखता है। आइए इसके बारे में जानते हैं..
Sarla Aviation के को-फाउंडर और CEO, एड्रियन ने इसके बारे में बताया कि इसे city एरिया में तेजी से सफर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह eVTOL तकनीक पर बेस्ड है, जिसकी मतबल है कि यह वर्टिकल टेक-ऑफ करने के साथ ही लैंडिंग कर सकता है। इसे 2028 तक बेंगलुरू से लॉन्च करने की योजना है। वहां के बाद उसे मुंबई, दिल्ली, पुणे जैसे बड़े शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

Sarla Aviation को हाल ही में 10 मिलियन डॉलर की सीरीज A1 फंडिंग मिली है, जिसका नेतृत्व Accel ने किया है। इसमें Flipkart के को-फाउंडर Binny Bansal और Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath जैसे एंजल निवेशकों ने भी निवेश किया है। यह फंडिंग एडवांस आधुनिक विकास करने में मदद करेगी।
Sarla Aviation भविष्य में एक फ्री Air Ambulance सेवा शुरू करने की योजना भी बना रही है, जो शहरी क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी और स्वास्थ्य संकटों में अपने योगदान को साझा करेगी। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल सेना के लिए भी किया जा सकता है।