Auto Expo 2025: भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक कार BMW iX1 LWB लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और शानदार फीचर्स!

BMW ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपनी पहली ‘Made In India’ इलेक्ट्रिक कार, BMW iX1 LWB लॉन्च की है। यह स्टाइलिश और इनोवेटिव SUV भारत में बनी BMW की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आई है।

BMW iX1 interior, exterior

BMW ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपनी पहली ‘Made In India’ इलेक्ट्रिक SUV, BMW iX1 LWB को पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी गई है। यह लग्जरी इलेक्ट्रिक कार BMW के चेन्नई, तमिलनाडु स्थित प्लांट में बनाई जाएगी, जो शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में कदम रखें है।

BMW iX1 LWB Electric: बैटरी, पावर और रेंज

BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक में 66.4 kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 531 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देती है। इस बैटरी-इलेक्ट्रिक SUV में फ्रंट एक्सल पर एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ी है। यह मोटर 204 bhp पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलती है।

BMW iX1 LWB EV में वन-पैडल ड्राइविंग और अडैप्टिव रिकूपरेशन का फीचर है, जो kinetic-energy को रिकवर करके बैटरी को चार्ज करता है। इसका मतलब है कि ड्राइविंग के दौरान आपको ज्यादा बार ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और कार की बैटरी भी efficiently चार्ज होती रहती है।

BMW iX1

BMW iX1 LWB Electric: लुक और डिजाइन

नई BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक में शार्प फ्रंट-एंड डिजाइन और ज्यादा स्पेशियस इंटीरियर्स हैं। इसकी लंबाई 4,616mm और व्हीलबेस 2,800mm है। इसमें अडैप्टिव LED हेडलाइट्स हैं, जो साइड तक फैली हुई हैं और कॉर्नरिंग फंक्शन और BMW हाई बीम असिस्टेंट के साथ आती हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी शानदार बनता है।

BMW iX1 LWB EV में एल्युमीनियम सैटिनेटेड रूफ रेल के साथ लंबी रूफलाइन है, जो इसे एक दमदार लुक देती है। इसके चौकोर व्हील आर्च और 18-इंच के अलॉय व्हील सड़क पर इसकी मौजूदगी को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। पीछे एक बड़ा सरफेस डिफ्यूज़र और स्कल्प्टेड LED टेललाइट्स हैं, जो कार के लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।

BMW iX1 LWB Electric: फीचर्स

BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीट मिलती है, जबकि पीछे बैठने वालों को 28.5 डिग्री तक रिक्लाइनिंग सीट्स मिलती हैं, जो आराम को और बढ़ाती हैं। इसमें यात्रियों के लिए एक विशाल पैनोरमिक सनरूफ है, जिसे BMW का कहना है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है, जिससे अंदर की जगह और भी खुली और एरियल महसूस होती है।

Leave a Comment