Hyundai Staria MPV भारत में हुई पेश Auto Expo 2025 में, स्पेसशिप के डिजाइन से प्रेरित, जानें फीचर्स और खासियतें….

Hyundai Motors ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Staria लग्जरी MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) को किया शोकैस। Hyundai Staria MPV ने 2021 में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी। यह पहली बार है की Hyundai अपनी एक बड़ी लग्जरी वैन लेकर आया है। यह Toyota Vellfire (टोयोटा वेलफायर) जैसी बड़ी वैन को टक्कर देती है। Expo में शोकेस करने से यह इशारा मिलता है कि Hyundai भारत में स्टारिया MPV को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

Hyundai Staria: साइज और स्पेस

इसकी लंबाई 5,253mm, चौड़ाई 1,997mm और ऊंचाई 1,990mm है। Staria का व्हीलबेस 3,273mm है। Hyundai Staria अपने अनोखे डिजाइन के साथ-साथ बहुत ही विशाल इंटीरियर के साथ सबसे अलग है। इस MPV में 11 यात्री बैठ सकते हैं।

Hyundai Staria MPV size

Hyundai Staria: इंजन और ट्रांसमिशन

Hyundai Staria MPV हाइब्रिड, V6 पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती है। हाइब्रिड सिस्टम 1.6-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करता है। यह इंजन छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। इंजन 178 hp की पावर और 265 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 72 hp की पावर और 304 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंबाइंड पावर आउटपुट 242 hp और 367 Nm है। 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन छह-स्पीड या आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। जो 175 bhp की पावर और 431 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

Hyundai Staria: क्या हैं फीचर्स

Hyundai Staria MPV का इंटीरियर चुने गए वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होता है। Hyundai Staria 11, 9 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ-साथ दो-सीटर कमर्शियल वर्जन में उपलब्ध है। एमपीवी के 7-सीटर वर्जन के अंदर की सीटें एक बटन दबाने पर पीछे की ओर झुक सकती हैं। जबकि 9-सीटर वर्जन की दूसरी पंक्ति को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।

hyundai staria interior and features

फ्रंट कंसोल के टॉप पर एक वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। जो 10.25-इंच की मल्टीमीडिया स्क्रीन के अलावा एक अलग यूनिट से जुड़ा हुआ है। जो कार के मेन फंक्शन के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल है। MPV में अन्य फीचर्स के अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें और एक वायरलेस चार्जर भी हैं।

Leave a Comment