Yamaha MT-09 SP को नए फीचर्स के साथ और नए कलर स्कीम से लैस किया गया है। इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके ब्रेकिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। यह नेकेड बाइक भारत में 2025 के मई-जून महीने में लॉन्च हो सकती है। वहीं इसका ऑर्डर मिलने पर ही भारत में लाया जाएगा।

Yamaha MT-09 SP: ब्रेकिंग और सस्पेन्शन
इसमें ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 298 mm डिस्क और पीछे की तरफ 245 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस अपडेट के साथ इसका ब्रेकिंग सिस्टम पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है। Yamaha MT-09 SP में हल्के एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। इसमें आगे की तरफ 41 mm USD फोर्क और पीछे की तरफ मोनो-शॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है।
Yamaha MT-09 SP: इंजन और परफॉरमेंस
Yamaha MT-09 SP में वही पुराना 890 cc, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 117 BHP की पावर और 7,000 rpm पर 93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।